फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AQI level cross the denger zone

वाहनों के धुएं से और जहरीली हो रही हवा

Sat, 16 Nov 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
AQI level cross the denger zone
मोदीपुरम (मेरठ)।
विज्ञापन

जिले में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में सुधार नहीं आ रहा है। शुक्रवार को बीते दिन की तुलना में एक्यूआई घटा, लेकिन यह 300 के पार ही रहा। शहर की हवा में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड (एनओटू) की मात्रा भी बढ़ी हुई दर्ज की गई है। यह सेहत के लिए घातक साबित हो सकती है। दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी नजर आई।
महानगर में एक्यूआई का स्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। बृहस्पतिवार को महानगर का एक्यूआई 332 दर्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को यह 304 रहा। दिन में खिली हुई धूप रही, लेकिन हवा न चलने के कारण स्मॉग का प्रभाव रहा। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्र्दता अधिकतम 84 व न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

रात नौ से दोपहर एक बजे तक ज्यादा प्रदूषण
महानगर में बृहस्पतिवार रात नौ बजे से लेकर शुक्रवार दोपहर एक बजे तक प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। पल्लवपुरम, जयभीमनगर व गंगानगर में इसे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिक वाहन वाहन चलने से प्रदूषण का स्तर अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का धुआं ज्यादा खतरनाक
सहायक क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार का कहना है कि वाहनों से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण की मात्रा को बढ़ा रहा है। इसमें कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड और सल्फर डाई ऑक्साइड जैसी गैसें होती हैं। यह सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक है। इसके अलावा फैक्टरियों के बॉयलर, इलेक्ट्रानिक उपकरणों आदि से निकलने वाली गैसों में इनकी मात्रा पाई जाती है।
एनओटू की मात्रा बढ़ी
नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड (एनओटू) का मानक 80 मिलीग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है। यह बढ़ते हुए 115.3 तक पहुंच गया है। हालांकि शुक्रवार को वातावरण में कार्बन मोनो ऑक्साइड (सीओ) की मात्रा मानक से कम रही। इसका मानक 4 मिलीग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है।

वर्जन=========
तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। हवा शांत होने से स्मॉग बढ़ा है। पहाड़ों पर सशक्त पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके कारण वेस्ट यूपी और एनसीआर में भी मौसम बदलेगा। 17 से हवा तेज होगी। मौसम में बदलाव आ सकता है। स्मॉग कम होगा और ठंड बढ़ सकती है।
- डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed