फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AQI in Meerut again beyond three hundred, second in the country,

मेरठ में एक्यूआई फिर 300 के पार, देश में दूसरे नंबर पर, हवा की गति कम होने से बढ़ सकता है स्मॉग

Mon, 30 Nov 2020 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Nov 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
AQI in Meerut again beyond three hundred, second in the country,
छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला
हवा की गति कम होने के चलते मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिर 300 को पार कर गया। रविवार को मेरठ देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे और एनसीआर में पहले नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


रविवार को मेरठ का एक्यूआई शनिवार के 220 के मुकाबले 316 पर पहुंच गया, जबकि यूपी के मुरादाबाद और हरियाणा के फतेहाबाद का एक्यूआई संयुक्त रूप से 324 रहा। इस दौरान शहर में जयभीमनगर का एक्यूआई 384, गंगानगर का 305 व पल्लवपुरम 314 रहा। एक्यूआई बढ़ने से स्मॉग भी बढ़ने का अंदेशा बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि सोमवार सुबह हल्का स्मॉग दिखेगा। 
विज्ञापन


शहर में अवैध फैक्टरियों में जलाया जा रहा कूड़ा
शहर में लिसाड़ी गेट क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में अवैध फैक्टरियों और भट्टियों से निकल रहा धुआं और औद्योगिक क्षेत्रों में जलाया जा रहा कूड़ा प्रदूषण बढ़ा रहा है। लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन, आमिर गार्डन, समर गार्डन आदि कॉलोनियों में अवैध फैक्टरियां चलने की शिकायत प्रदूषण नियंत्रण विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार का कहना है कि इन पर कार्रवाई के लिए नगर निगम और एमडीए को लिखा गया है। विद्युत विभाग को अवैध कारखानों के कनेक्शन काटने के लिए भी कहा गया है। उनका विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। 

एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ी, एडवांस बुकिंग
प्रदूषण बढ़ते ही एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ने से प्रमुख बाजारों में एयर प्यूरीफायर का स्टॉक खत्म हो गया हैं। व्यापारी इसकी डिलीवरी के लिए एडवांस बुकिंग के साथ छह-सात दिन का समय मांग रहे हैं। एयर प्यूरीफायर धुंआ, धूल और गंदगी को रोक कर हवा को शुद्ध करता है। 

सदर स्थित जॉली शॉपिंग सेंटर के संचालक विनय ने बताया कि ज्यादातर लोग सात से 10 हजार की रेंज में एयर प्यूरीफायर को पसंद कर रहे हैं। सर्वाधिक एयर प्यूरीफायर डॉक्टर्स के क्लीनिक में लगाए गए हैं। ऑटोमोबाइल, गार्मेंट, ज्वेलरी शोरूम के साथ लोग घरों में भी एयर प्यूरीफायर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed