फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Approval granted for the acquisition of 134 hectares of land; starting work by Diwali also poses a challenge.

Meerut News: 134 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की मंजूरी, दिवाली तक कार्य शुरू करना भी चुनौती

Mon, 10 Aug 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Approval granted for the acquisition of 134 hectares of land; starting work by Diwali also poses a challenge.
- मेरठ विकास प्राधिकरण की सुस्त चाल, विकास में बन रही बाधक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परतापुर स्थित न्यू टाउनशिप विकसित करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) को किसानों की 134 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करने की मंजूरी शासन से मिली। इसके बावजूद दिवाली तक पहले चरण का कार्य शुरू कराना मेडा के सामने चुनौती बना हुआ है। मौके पर किसानों से खरीदी 156 हेक्टेयर जमीन मेडा ने खरीदकर कब्जा ले लिया, लेकिन वहां पर अभी क्या-क्या निर्माण होने है, यह अभी तय नहीं।
मेडा ने न्यू टाउनशिप में क्या-क्या अत्याधुनिक सुविधा दी जा सकती है, इसके सलाहकार के लिए एक कंपनी का चयन होना है। इसकी प्रक्रिया अभी जारी है। मेडा का दावा था कि दिवाली तक न्यू टाउनशिप में पहला चरण पूरा कर लेंगे। यह टाउनशिप 294 हेक्टेयर जमीन पर 17 सेक्टर में विकसित करना है। इसके लिए मेडा ने किसानों से 156 हेक्टेयर जमीन खरीद ली है और अन्य जमीन लेने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली। शासन स्तर से करीब 134 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी मिलने के बाद भी मेडा ने प्रथम चरण का कार्य अभी शुरू नहीं किया है। इसको देखते हुए दिवाली तक पहले चरण का कार्य करना मेडा के सामने चुनौती है। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा का कहना है कि भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू कर देंगे। टाउनशिप का पहला चरण जल्द किया जाएगा। मेडा द्वारा सभी कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन



इस टाउनशिप तक पहुंचने के लिए सुलभ रास्ते पर मंथन परतापुर क्षेत्र पहले से ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल और अन्य प्रमुख परिवहन परियोजनाओं के कारण तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में यहां एक नई टाउनशिप के बसने से इस क्षेत्र में सुनियोजित विकास को और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मेडा का उद्देश्य अनियोजित कॉलोनियों के बजाय, सभी आवश्यक सुविधा से युक्त, व्यवस्थित व आधुनिक आवासीय क्षेत्र का निर्माण करना है। इसके लिए टाउनशिप तक पहुंचने के लिए सुलभ रास्ते पर भी मेडा अफसरों में मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed