फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Approval for the construction of 50 roads in Sardhana

Meerut News: सरधना में 50 मार्गों के निर्माण को मिली स्वीकृति

Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Approval for the construction of 50 roads in Sardhana
सरधना। विधानसभा क्षेत्र में 50 मार्गों के निर्माण व विशेष मरम्मत के लिए स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत हुए मार्गों की लंबाई 87 किलोमीटर है। लागत 14.23 करोड़ रुपये आएगी। लोकसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर और विधानसभा सरधना मेरठ में कई कामों की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा काफी समय से की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

दौराला और सरधना मार्ग पर लगभग 3.71 करोड़ रुपये से नवीनीकरण का कार्य होगा। एक करोड़ 30 लाख की लागत से सकौती, फलावदा मार्ग से बातनौर वाया साधारण नंगली तक का नवीनीकरण होगा। इसी प्रकार चकबंदी से कपसाड़, दादरी-रूकनपुर, कुलंजन से रुहासा कपसाड़ में कैली, सलावा से बड़सू, सकौती से रुहासा, दौराला अख्तयारपुर, दादरी से मंडोरा वाया पीरपुर मंडोरा से छोकरों की नगली होते हुए चाँद समद चौराहा मार्ग, महल से बीटा लावड से अन्द्रावल आदि लगभग 50 सड़कों का नवीनीकरण एवं विशेष मरम्मत से कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा दौराला बरनावा भाग का सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण कार्य, खिर्वा नौआबाद से पाली मार्ग का विशेष मरम्मत का कार्य, दौराला से दशरथपुर का शेष कार्य। एनएच के मेरठ बाईपास निकट जटोली से पावली खारा दौराला मार्ग का विशेष मरम्मत का कार्य। भगवानपुर सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य, पैचवर्क में बीटा से महल मार्ग, दादरी मन्दिर से टाण्डा मार्ग,कनौडा मार्ग, दौराला मंसूरी मार्ग, महलका से रसूलपुर बिलटांडी मार्ग, देदुआ से जलालपुर, चकबन्दी से कपसाङ बिजली घर मार्ग, दादरी से रूकनपुर मार्ग, कुलंजन से रूहासा मार्ग, कपसाड से कैली, अझौता से देदुआ, टाण्डा पुल से रुहासा मार्ग, सलावा मार्ग, गंगनहर से कपसाड़ मार्ग तक, नगली अज्जड से नंगली साधारण, सकौती से रुहासा मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य, सरधना से जुल्हेड़ा मार्ग, उल्देपुर से दुल्हेडा पुलिस चौकी मार्ग, लावड़ से समोली मार्ग, समौली बाईपास मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य, मीठेपुर से अझौता मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जटौली से पावली खास, दौराला रेलवे फीडर मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य। दौराला बरनावा मार्ग से मदारपुरा मार्ग, खिर्वा रोड से टहरकी मार्ग, खतौली बाईपास से फलावदा मार्ग, मदवाडी से कैलावडा मार्ग, बड़ा गाँव से खाता मार्ग, अस्सा से अकबरपुर मार्ग, फलावदा मार्ग से नंगला आर्डर मार्ग, नंगला से नेडू सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मेरठ पौडी बाइपास से 34 से किलोमीटर कौल सम्पर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य के लिए स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed