फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Appointment letter given to son under dependent quota

Meerut News: आश्रित कोटे में पुत्र को नियुक्ति पत्र दिया

Tue, 17 Mar 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter given to son under dependent quota
माछरा। मृतक अमित कुमार के पुत्र प्रिंस को डीपीआरओ के द्वारा एवं यूनियन के कर्मचारियों के साथ नि
माछरा। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी अमित कुमार की मृत्यु होने पर आश्रित के रूप में उसके पुत्र प्रिंस को नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला संगठन मंत्री मनोज प्रजापति ने बताया कि गांव ललसाना ब्लॉक रजपुरा निवासी अमित कुमार ग्रामीण सफाई कर्मचारी मेरठ में ही तैनात था। जिसकी किन्हीं कारणों से ड्यूटी पर रहते हुए बीते कुछ माह पहले मृत्यु हो गई थी। जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने डीपीआरओ से मृतक अमित कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार को नौकरी देने का आग्रह किया था। डीपीआरओ ने उत्तर प्रदेश राज्य के मृत कर्मचारी आश्रित नियमावली 1974 के तहत प्रिंस को नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र में लिखा कि आश्रित प्रिंस को अपने परिवार के भरण-पोषण का पूर्ण दायित्व का निर्वाह करना होगा। जिसमें विफल रहने पर नियुक्ति निरस्त की जा सकती है। प्रिंस के नौकरी पाने पर परिवार में खुशी का माहौल छा गया। इस दौरान संगठन मंत्री मनोज कुमार, जयवेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष यूनियन के भराला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed