फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Applying sanitizer on your hands does not break Ramzan, remove doubts through daily helpline

हाथों पर सैनिटाइजर लगाने से रोजा नहीं टूटता, रोजेदार हेल्पलाइन के जरिए दूर करें शंकाएं

Mon, 27 Apr 2020 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Applying sanitizer on your hands does not break Ramzan, remove doubts through daily helpline
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन के जरिए रोजेदारों की शंकाएं दूर कीं। उन्होंने कहा कि हाथों पर सैनिटाइजर लगाने से रोजा नहीं टूटता है।

विज्ञापन


सवाल:- गांव शेखपुरा कदीम निवासी राव मुस्तफा ने पूछा कि रोजे की हालत में क्या सैनिटाइजर हाथ पर लगा सकते हैं। इससे रोजा टूटेगा तो नहीं।
विज्ञापन

जवाब:- रोजे की हालत में हाथों पर सैनिटाइजर लगाने से रोजा नहीं टूटता है।

सवाल :- मोहल्ला धोबीवाला निवासी नईम ने पूछा कि वह मजदूर है। उसके इलाके में ज्यादातर लोग रोजाना कमाने और खाने वाले हैं। लॉकडाउन की वजह घर की माली हालत बहुत खराब हो गई है। खाने-पीने के लिए सोचना पड़ता है। घर के नजदीक ही एक व्यक्ति द्वारा राशन बंटवाया जाता है। वह जब वहां से राशन लेने जाते हैं तो कुछ लोग उन पर हंसते हैं और मजाक बनाते हैं। ऐसे में हमें क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब:- यह सवाल सुनकर बड़ा अफसोस हुआ। शरीयत के मुताबिक गरीब मजबूर का मजाक बनाने वाला व्यक्ति बड़ा गुनाहगार माना गया है। अगर कोई व्यक्ति किसी मजबूर इंसान का मजाक बनाता है तो वह अल्लाह के लिए सबसे बड़ा गुनाहगार है। ऐसे लोगों को अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए और किसी का मजाक नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed