फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Apply from the 12th for the missed practical exam.

Meerut News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 12 से करें आवेदन

Fri, 09 Oct 2026 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Apply from the 12th for the missed practical exam.
- बीए-बीएड और बीएलएड के विद्यार्थियों को अंतिम अवसर, 22 अक्टूबर शाम चार बजे तक भर सकेंगे फॉर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीए-बीएड और बीएलएड की छूटी हुई प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अंतिम अवसर दिया है। सत्र 2018-19 या उसके बाद प्रवेश लेने वाले ऐसे विद्यार्थी, जिनकी परीक्षा किसी कारणवश छूट गई थी और वे कालबाधित नहीं हैं, वे 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर शाम चार बजे निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षा 29 अक्तूबर को कराई जाएगी। छूटी हुई परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 1500 रुपये शुल्क देना होगा। ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय के पोर्टल https://annual.ccsuniversityweb.in/ पर किए जा सकेंगे। आवेदन के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी के साथ संबंधित वर्ष की स्वप्रमाणित अंकतालिका या प्रवेश पत्र की छायाप्रति विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग के प्रयोगात्मक अनुभाग की खिड़की नंबर 40 पर जमा करनी होगी।
विज्ञापन

2018-19 से पहले प्रवेश लेने वाले पात्र नहीं
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2018-19 से पहले प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी कालबाधित श्रेणी में आने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होने पर विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 8077791145 और 7078132884 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी
परीक्षा की तिथि और केंद्र से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ccsuniversity.ac.in/ पर अलग से अपलोड की जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा में शामिल होने का अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और विद्यार्थियों को इसके बाद कोई अन्य अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed