फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Apply for the National Water Awards by August 28.

Meerut News: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें आवेदन

Mon, 27 Jul 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Apply for the National Water Awards by August 28.
मेरठ। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और बेहतर जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों, जिलों, स्थानीय निकायों, संस्थाओं और उद्योगों को सम्मानित करने के लिए
विज्ञापन

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2026 के लिए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने पात्र संस्थाओं से 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। राज्य, जनपद, स्थानीय निकाय और उद्योगों इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। गंगा समिति मेरठ के जिला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के जल समृद्ध भारत के विजन को आगे बढ़ाने और जल संसाधनों के समग्र प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जल पुरस्कार दिए जा रहे हैं। आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। चयनित विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा तथा उन्हें राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed