फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Applications open for the National Means-cum-Merit Scholarship Examination.

Meerut News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Wed, 26 Aug 2026 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Applications open for the National Means-cum-Merit Scholarship Examination.
16 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, एक नवंबर को होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के प्रवक्ता डॉ. शिवराज सिंह ने बताया कि परीक्षा एक नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डाक या अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी www.entdata.co.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विद्यार्थी सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के विद्यार्थी नहीं होंगे पात्र
जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य
ऑनलाइन आवेदन के दौरान तहसीलदार या सक्षम अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा। प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना चाहिए। आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed