फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Applications for admission to the Sports University can also be submitted offline.

Meerut News: खेल विवि में प्रवेश के लिए ऑफलाइन भी कर सकेंगे आवेदन

Sun, 12 Jul 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to the Sports University can also be submitted offline.
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। इच्छुक खिलाड़ी अब प्रवेश के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में तकनीकी कमी आने या इंटरनेट आदि की समस्या है तो वह खेल विवि के मोदीपुरम कृषि विवि में स्थित कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई है। उम्मीद है कि यह तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

वर्ष 2026-27 सत्र के लिए बीपीईएस, बीएससी योगा, एमएससी योगा, पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म पाठ्यक्रम में प्रवेश लिए जा रहे हैं। इसके अलावा कबड्डी, फुटबाल, हॉकी समेत कई कोर्स में भी प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा अनिवार्य होगी। बीपीईएस, बीएससी योगा, एमएससी योगा और पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म पाठ्यक्रमों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा को 40 अंकों का वेटेज दिया जाएगा। इन्हें अंतिम मेरिट सूची में जोड़ा जाएगा। खेल विवि के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि गांव-देहात के खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीकरण में अधिक समस्या आ रही है। इसके चलते ऑफलाइन सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

इन कोर्सों के लिए होंगे प्रवेश
खेल विवि की ओर से बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर, बीएससी योगा (बैचलर ऑफ साइंस इन योगा ) में 40 सीटों पर, एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर और डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 15 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। बीपीईएस तीन वर्ष के लिए, बीएससी योगा तीन वर्ष, एमएससी इन योगा दो वर्ष और डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष के लिए होगा। इच्छुक अभ्यर्थी https://sportsuniup.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कोचिंग के तहत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण कोर्स में भी 15-15 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें एक साल का डिप्लोमा कोर्स रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 से गेस्ट लेक्चरर के लिए होंगे साक्षात्कार
मेरठ। खेल विवि की ओर से विभिन्न कोर्स के लिए गेस्ट लेक्चरर के लिए भी आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए इच्छुक आवेदकों को पांच जुलाई तक आवेदन करना था। विवि प्रशासन की ओर से सभी आवेदकों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। अब विवि प्रशासन की ओर से 24 से 27 जुलाई तक मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में गेस्ट लेक्चरर के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इस दौरान करीब 50 आवेदकों को बुलाया गया है। काइन्सियोलॉजी एंड बायोमैकेनिक्स में एक पद के लिए पांच आवेदकों को बुलाया गया है।

खेल मनोविज्ञान के एक पद के लिए भी पांच और स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग में एक पद के लिए तीन आवेदक बुलाए गए हैं। स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में दो पद के लिए चार आवेदक बुलाए गए हैं। एनाटॉमी और फिजियोलॉजी (शरीर क्रिया विज्ञान) में एक पद के लिए चार आवेदकों, योग में तीन पद के लिए 15 आवेदकों, फिजिकल एजुकेशन में एक पद के लिए 11 आवेदकों और इंग्लिश में एक पद के लिए तीन आवेदकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed