{"_id":"6960f978b62e9a9b0a0558f9","slug":"application-for-class-six-and-nine-in-atal-residential-school-till-31st-january-meerut-news-c-72-1-mct1006-146951-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ के लिए 31 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ के लिए 31 तक आवेदन
विज्ञापन
मेरठ। अटल आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें मेरठ मंडल के सभी श्रमिकों के बच्चे कक्षा छह और नौ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बुलंदशहर की तहसील सिकंदराबाद के गांव कौंदू में अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-2027 की प्रवेश प्रक्रिया के आवेदन लिए जा रहे हैं। कक्षा छह में 160 बालक व बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा नौ में 65 बालक-बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को होगी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जल्द होगा।
प्रवेश प्रक्रिया में कोविड काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। वही छात्र प्रवेश के पात्र होंगे, जिनके अभिभावक उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं। चयनित विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत के बालक- बालिका आवेदन कर सकते हैं। उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि किसी भी तरह की जानकारी श्रम परिवर्तन कार्यालय से ली जा सकती है।