फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Applicants for the post of Congress spokesperson were interviewed in the talent hunt.

Meerut News: टैलेंट हंट में कांग्रेस प्रवक्ता के लिए आवेदकों के हुए साक्षात्कार

Sun, 07 Dec 2025 09:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 07 Dec 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Applicants for the post of Congress spokesperson were interviewed in the talent hunt.
- सफल होने वाले आवेदक भेजे जाएंगे लखनऊ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेस अब जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर योग्य प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनेलिस्ट का चयन करने में जुटी है। इसके तहत रविवार को टैलेंट हंट कार्यक्रम के प्रथम चरण की सफल शुरुआत हुई। कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर से प्रतिनिधि पवन दीक्षित, कुलभूषण त्रिपाठी एवं दो समन्वयक संजीव शर्मा, नसीम खान और प्रमोद शर्मा के दो पैनलों ने सभी आवेदकों के साक्षात्कार लिए।

यह आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स इंटर कॉलेज, कृष्णानगर सुबह दस से शाम पांच बजे तक हुआ। उन्होंने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 127 आवेदकों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आवेदकों का मूल्यांकन उनके संचार कौशल, राजनीतिक जागरुकता, पार्टी के प्रति समर्पण तथा विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया। प्रत्येक आवेदक से पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता का समर्थन पत्र भी लिया गया। साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी, जिनका द्वितीय चरण का साक्षात्कार लखनऊ में होगा। इस दौरान पीसीसी सदस्य देशपाल गुर्जर, धूम सिंह गुर्जर, ज़ाहिद अंसारी, सलीम खान, सेवादल से अनिल प्रेमी, सुमित विकल, रीना शर्मा, पवन थापा, शिवकुमार शर्मा, राज केसरी, जितेंद्र धामा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed