{"_id":"5dc1e00d8ebc3e5b2475d83b","slug":"appeal-for-peace-from-religious-places-kithor-news-mrt4521083131","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों से शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों से शांति बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों से शांति बनाए रखने की अपील की
किठौर। अयोध्या के विवादित ढांचे पर आने वाले फैसले के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के कई गांवों के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। वहीं, शाहजहांपुर के इस्लामिया मदरसे में भी इस संबंध में मिल्ली काउंसिल की बैठक होना प्रस्तावित है।
किठौर पुलिस द्वारा क्षेत्र के कस्बे किठौर, शाहजहांपुर के साथ जड़ौदा, ललियाना, राधना, बहरोड़ा समेत आधा दर्जन गांवों में मंगलवार को धार्मिक स्थलों से ऐलान कराया गया। जिसमें अयोध्या के विवादित ढांचे पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का समाज का हर वर्ग से सम्मान करने की अपील की। जिसमें कहा कि भाईचारा कायम रखें, उत्पात करने की कोशिश न करें। अराजक तत्वों पर नजर रखें। यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो पुलिस को तुरंत जानकारी दें। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, आज शाहजहांपुर के मदरसा रियाजुल उलूम में बुधवार को मिल्ली काउंसिल की बैठक प्रस्तावित है। जिसको काउंसिल के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना गुलजार हुसैन, जिला सदर मौलाना इकबाल कासमी, नायब सदर मौलाना मुईन अख्तर खां खिताब करेंगे।