फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   app hui taiyaar , shivbhakto ko milegi madad

एप हुई तैयार, शिवभक्तों की होगी ‘नैया’ पार

Fri, 27 Jul 2018 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Jul 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
app hui taiyaar , shivbhakto ko milegi madad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पवित्रता एवं आस्था का त्योहार है जिसके लिए सभी को पूर्ण श्रद्धा एवं सजगता के साथ समय से तैयारी करनी चाहिए। बुधवार को डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी राजेश पांडेय ने चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन सभागार में बैठक ली। शिविर संचालकों को भी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा एक एप तैयार की जा रही है, जिससे शिवभक्तों को पुलिस स्टेशन, चिकित्सा कैंप आदि की जानकारी मिल सकेगी।
 डीएम ने कहा कि शिविर संचालक शिविरों में अनुशासन, मर्यादा व मानकों का पूर्ण ध्यान रखते हुए शिविरों में अश्लीलता व तीव्र साउंड का उपयोग न होने दें। शिविरों में गंगाजल व अतिरिक्त कांवड़ की भी व्यवस्था रखें जिससे किसी भी भोले को आवश्यकता पड़ने पर उसकी उपलब्धता आसानी से कराई जा सके। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर अधिक से अधिक कांवड़ सेवा शिविर लगाएं। गंगनगर पटरी मार्ग पर अधिक श्रद्धालु आने की उम्मीद है। शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन

एक एप तैयार की गई है, जो 28 जुलाई से चालू होगी। इसके माध्यम से शिवभक्तों को मेडिकल स्टोर, चिकित्सा कैंप व अस्पताल, पुलिस स्टेशन, सार्वजनिक शौचालय, ढाबे आदि की जानकारी मैप के माध्यम से मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस बार 42 किमी गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर सुरक्षा, प्रकाश, एवं चिकित्सा की पूर्ण व्यवस्था रहेगी तथा पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस भी रहेगी। बिजली के नंगे तार न होने दें तथा साफ  सफ ाई की व्यवस्था बेहतर रखें। शिविर संचालक डिवाइडरों को कांवड़ स्टैंड न बनाए, तथा सड़क से 20 फ ीट की दूरी पर ही कांवड़ शिविर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि हेलीकॉप्टर, ड्रोन कैमरे व 121 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में वाच टॉवर व अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर प्राइवेट गोताखोर भी तैनात रहेंगे। यूपी 100 की बाइक और चार पहिया गाड़ी भी एक एक किमी पर रहेंगी। एडीएम सिटी मुकेश चंद्र ने शिविर संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन रामचंद्र,  एमडीए सचिव राजकुमार, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसडीएम सदर निशा अनंत, एसडीएम सरधना अमित भारतीय, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह, एएसपी सतपाल सिंह, एसीएम राकेश कुमार, सीओ श्रीराम अर्ज आदि मौजूद रहे।


कांवड़ यात्रा सुरक्षा मीटिंग ली
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार शर्मा और आरपीएफ थाना कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने बुधवार को सिटी स्टेशन पर कांवड़ यात्रा सुरक्षा मीटिंग को लेकर रेलवे कर्मियों और वेंडरों को दिशा-निर्देश दिए। विनय शर्मा ने कहा कि हर साल की भांति कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए हम सभी को अलर्ट रहना होगा। जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्टेशन पर जो भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दी जाए। वेंडर सामान की बिक्री के साथ ही संदिग्धों पर भी पैनी नजर रखें। रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों से भी सुरक्षा में साथ देने की अपील की गई। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा, सीएचआई बिलेंद्र सिंह बालियान, सुभाष चंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह उर्फ मिंटू, वेंडर नीटू, राजीव शर्मा, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed