{"_id":"68bed4993a476dc3330c31ec","slug":"apologize-to-your-parents-because-you-did-not-respect-them-manoj-jain-meerut-news-c-14-1-mrt1002-969744-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बाप से मांगे क्षमा क्योंकि नहीं दिया उन्हें सम्मान: मनोज जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बाप से मांगे क्षमा क्योंकि नहीं दिया उन्हें सम्मान: मनोज जैन
विज्ञापन
- श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर असौड़ा हाउस में हुआ क्षमावाणी पर्व
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर असौड़ा हाउस में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। सभी श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर सभी से क्षमा मांगी। समिति के अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि अरिहंत भगवान की पूजा की। कोषाध्यक्ष कपिल जैन ने कहा कि क्षमा उन संयमी गुरुओं से मांगनी चाहिए, जिनके उपदेश सुनकर हमने अनसुना किया। संयम के बिना जीवन व्यतीत किया।
मंत्री मनोज जैन ने कहा कि हमें अपने माता-पिता से भी क्षमा मांगनी चाहिए। उनके कारण ही हमें समाज में वजूद मिला और वे सम्मान के हकदार हैं। संरक्षक रमेश जैन, राकेश जैन, नवीन जैन, कमल जैन, हेमचंद जैन, रचित जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं, दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर दो शास्त्रीनगर में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर अभिषेक, शांतिधारा के साथ पूजन किया गया। क्षमावाणी पर्व पर मोनिका जैन और मयूरी जैन ने रानी चेलना की कथा को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। नीरज रानी जैन, अंजना जैन, इंदु जैन, संयम जैन, विशेष जैन के अभिनय से दर्शकों का मनमोह लिया। मंगलाचरण नृत्य शचि जैन और भक्ति नृत्य सपना जैन, परी जैन, मेघा जैन, विभा जैन ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुदीप जैन, पीयुष शास्त्री, सुधीर जैन, राकेश जेन, विजेंद्र जैन, असीम जैन, शशिभूषण जैन आदि रहे।