{"_id":"5d4896038ebc3e6cf60c8ad1","slug":"aparajita-100-million-smiles-pen-hairband-with-arms-hit-the-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पेन, हेयरबैंड को हथियार बनाकर करें मनचलों पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पेन, हेयरबैंड को हथियार बनाकर करें मनचलों पर प्रहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आपको अगर कोई परेशान करे तो चुप रहने की जगह करारा जवाब दीजिए। अपने पास मौजूद रोजमर्रा की चीजों को अपना हथियार बनाए और अपनी रक्षा खुद करें, जरूरत है बस निडरता और आत्मविश्वास की। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए यह बातें अमर उजाला की पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही। सोमवार को मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सिराज अहमद और उनकी टीम में शामिल अर्पित गर्ग, नीलम मिश्रा, नीशू त्यागी ने कराटे का प्रशिक्षण दिया। सिराज अहमद ने छात्राओं को बताया कि अगर कोई मनचला परेशान करे तो वे पैन, पानी की बोतल, बैग, हेयरबैंड, ज्योमैट्रीबॉक्स आदि से मनचलों पर प्रहार कर सकती हैं। यही नहीं आप अपने पास उपलब्ध प्रत्येक वस्तु को हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इस दौरान छात्राओं को इसका डैमो भी दिया गया। प्रधानाचार्या माधवी सिंह ने कहा कि छात्राओं को निडर होकर अपनी परेशानी अभिभावकों के साथ साझा करनी चाहिए। समाज के विकास के लिए छात्राओं का आत्मनिर्भर व निडर बनना जरूरी है। उन्होंने अमर उजाला व प्रशिक्षक टीम का आभार प्रकट लिया। अंत में सभी ने नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। इस दौरान अजय चौघरी, मनीष शर्मा, जितेंद्र व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।