फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: girls students were made aware in a program in Baghpat district

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: आगे बढ़ो और छू लो आसमान, बेटियों से ही रोशन है जहान

Thu, 11 Jul 2019 02:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Jul 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: girls students were made aware in a program in Baghpat district
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला प्रशासन एवं पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरुकता और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों से दुनिया रोशन है। गलत चीजों को सहन करने के बजाए विरोध करें। अभिभावक और शिक्षकों की मदद लें। पुलिस और सामाजिक संगठन बेटियों की मदद के लिए आगे आए हैं। 

विज्ञापन


शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि अंजान लोगों से बातचीत करने से बचना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी अंजान लोगों से बातचीत न करें और अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन


कोशिश करें कि लड़कियां सोशल मीडिया पर अपना फोटो शेयर न करें। अकेले का फोटो कभी भी शेयर नहीं करना चाहिए। अगर सोशल मीडिया पर फोटो यूज भी करना है तो कोई ग्रुप वाला या परिवार के साथ वाला फोटो शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी घटना या छेड़छाड़ पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। छात्राओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं। छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया गया है। 

जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने छात्राओं को कानून की जानकारी दी। उनके अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताया।

नवोदय लोक चेतना समिति के सदस्य देवेंद्र धामा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। अवैध तरीके से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भी पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी होगी। बेटियां भी जागरूक बनें और समाज को जागरूक करने का काम करें। 

सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉक्टर कुलदीप त्यागी ने कहा कि अपनी बात को निडर होकर कहना सीखें। जानकारी रखें और जागरूक रहे।

क्षेत्रीय सुगमकर्ता खुशनसीब ने हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी छात्राओं को दी। उसके कार्य करने के विषय में बताया। महिला कांस्टेबल निशा ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के विषय में जागरूक किया।  

प्रधानाचार्या सपना शर्मा ने कहा कि अभिभावकों से छात्राओं को हर बात शेयर करनी चाहिए। किसी भी परेशानी की स्थिति को छिपाने के बजाए उसे खुलकर बताना चाहिए। ज्योत्सना वर्मा, मुनेश पंवार, आशी, बबीता, अनुराधा, संगीता, मोनिका, सरवेंद्र भारद्वाज, अनिल कुमार, गिरवर सिंह मौजूद रहे। संचालन वंदना ने किया।

बेटियों को बचानी होंगी बेटियां
स्कूल की छात्राएं निगम और कीर्ति ने भी विचार रखें। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए बेटियों को ही आगे आना होगा। समाज में जागरुकता का संदेश देना होगा। मुस्कान, सोफिया, आकांक्षा, भावना, खुशी, शालू, तनिष्का ने स्वागत गीत और मुस्कान, मनीषा, पारुल और शाहिष्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

किसने क्या कहा...
- छात्रा निगम ने कहा कि कैंप में उपयोगी जानकारियां हासिल हुई। हेल्पलाइन नंबरों के विषय में पता चला है।
- छात्रा कीर्ति ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकना जरूरी है। इसमें महिलाओं को भी जागरूक होना पड़ेगा।
- छात्रा भारती ने कहा कि छात्राओं के सेलेबस में कानून की पढ़ाई भी अनिवार्य की जानी चाहिए। ताकि कानून की जानकारी रहे।
- छात्रा काजल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के विषय में जानकारी दी गई। उपयोगी जानकारी कैंप में मिली।
- छात्रा प्राची ने कहा कि लड़कियां वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। आने वाले समय में छात्राएं नई ऊंचाई हासिल करेंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed