'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' की लॉन्चिंग पर बोलीं अलका तोमर, बेटियां मजबूत तो देश मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' की लॉन्चिंग पर अर्जुन अवॉर्डी और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय पहलवान अलका तोमर का मानना है कि समाज में बेटियों, महिलाओं को सशक्त होना बहुत जरूरी है।
शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त नारी से ही सशक्त समाज बनता है। बेटियां मजबूत होंगी तो देश मजबूत होगा। अलका तोमर ने अमर उजाला की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की सराहना करते हुए बुधवार को मेरठ में इसका पोस्टर जारी किया।
उन्होंने कहा कि बेटियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। आज देश की बेटियां-महिलाएं खेल, सिनेमा, सेना, राजनीति समेत हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं और कामयाबी की बुलंदियों को छू रहीं हैं। वह और ज्यादा स्वावलंबी बन सकती है यदि उन्हें और ज्यादा प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि बेटियों व महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।
क्या है अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स
‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए एक साझा मंच तैयार करने की मुहिम है। इसके तहत ऐसा माहौल बनाने की कोशिश होगी जिसमें हर कोई यह सोचने को मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर बच्ची और हर महिला का हक है।
समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है। अमर उजाला ने इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। पर, इसके लिए सबसे बड़ी जरूरत है समुदाय निर्माण यानी कम्युनिटी बिल्डिंग की। ये ऐसा समुदाय होगा जो न केवल सकारात्मक दिशा में सोचे बल्कि नारी गरिमा को लेकर सतर्क और हमेशा प्रयासरत भी हो। आप भी जुड़ें अभियान से इस अभियान से जुड़ने के लिए aparajita.amarujala.com पर लॉगइन करें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/