दौराला। शाहपुर जदीद स्थित ग्रामीण स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 77वें पीआरडी स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
शुभारंभ ब्लॉक सरधना के बीडीओ सुनित भाटी, उमेश गुप्ता, विजय बालियान, वैश्विक डबास ने संयुक्त रूप से किया। पीआरडी जवानों ने परेड प्रदर्शन के साथ 400 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी, वॉलीबाल आदि खेलों में प्रतिभाग किया। वैश्विक डबास ने बताया कि परेड प्रदर्शन में अनुराग विमल की प्लाटून ने प्रथम, बिंदिया की प्लाटून ने द्वितीय, निपुण की प्लाटून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में पीआरडी के जवान बिजेंद्र ने बाजी मारी और रस्साकशी में पुरुष वर्ग में टीम बी और महिला वर्ग में टीम ए ने जीत हासिल की। विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिन कुमार, गौरव कुमार, अमित, पुलकित, संगीता, रितु, अखिल आदि मौजूद रहे।