फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anu and Jayvardhan from Meerut won the gold medal.

Meerut News: मेरठ के अनु और जयवर्धन ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 15 Oct 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Anu and Jayvardhan from Meerut won the gold medal.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि
सतीश ने रजत, रिहान, हर्ष व परमीत ने जीता कांस्य
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ अनु और जयवर्धन ने स्वर्ण पदक जीता। मेरठ के लिए खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक जीते।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ भारतीय बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने किया। प्रतियोगिता में पहला फाइनल मुकाबला 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ के सूरज और आगरा के मुश्तकिन के बीच हुआ। इसमें सूरज ने 5-0 से मुकाबला जीता और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दूसरा फाइनल मैच 50-55 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अनु और लखनऊ के नमन के बीच हुआ। इसमें अनु ने तकनीकी रूप से मैच जीतकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

65-70 किलोग्राम में सहारनपुर के विनीत और लखनऊ के रतन के बीच मैच हुआ। इसमें रतन ने जीत प्राप्त की। 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा के सूर्या ने अयोध्या के रुद्रा को हराया। 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा के यश ने अलीगढ़ के चैतन्य को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 80-85 में आगरा के आशुतोष ने सहारनपुर के सेफ को हराकर फाइनल जीता। 85-90 किलोग्राम में मेरठ के जयवर्धन ने अयोध्या के पीयूष को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 प्लस में आगरा के शिवम ने मुरादाबाद के रवि को हराया। 55-60 में आगरा के रोहित ने मुरादाबाद के सक्षम को हराया। 60-65 किलोग्राम में आगरा के करन ने मेरठ के सतीश को हराया। मेरठ के सतीश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीके मिश्रा, सोम प्रकाश, उमेश, गौरव, राजन, मुकेश, मनीष, पंकज, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के बॉक्सरों ने कुल छह पदक प्राप्त किए। इसमें अनु कुमार ने स्वर्ण पदक, 60-65 किलोग्राम में मेरठ के सतीश ने रजत पदक, 70-75 किलोग्राम में परमीत ने कांस्य पदक, 75-80 किलोग्राम में रिहान ने कांस्य पदक, 85-90 किलोग्राम में जयवर्धन ने स्वर्ण पदक, 90 प्लस में हर्ष ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed