फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Antyodaya ration card holders will get sugar from next month

अगले माह से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मिलेगी चीनी

Wed, 16 Sep 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya ration card holders will get sugar from next month
अगले माह से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मिलेगी चीनी
विज्ञापन

मेरठ। अंत्योदय राशनकार्ड धारकों की चाय में ‘मिठास’ बढ़ने वाली है। सरकार ने अक्तूबर से इन कार्डधारकों को प्रति कार्ड एक किलोग्राम चीनी देने की योजना बनाई है। इस माह के अंत में उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ जिला आपूर्ति कार्यालय को चीनी उपलब्ध कराएगा। इससे पहले जनपद में नवंबर, 2016 तक सस्ते गल्ले की सरकारी दुकानों से सब्सिडी के तहत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को कम मूल्य पर चीनी वितरित की गई थी। इसके बाद बजट के अभाव में चीनी वितरण का काम बंद कर दिया गया। जनपद में 930 दुकानों पर ऐसे कार्ड धारकों की संख्या 9229 है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
महीने में दो बार बांटा जा रहा राशन
मोदी सरकार ने कोरोना काल में गरीब परिवारों को नवंबर तक दो बार राशन वितरण का आदेश जारी किया है। माह की शुरुआत में 5 से 15 तारीख के बीच कार्ड धारक को दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो चावल दिया जाता है। इसके बाद माह की 21 तारीख से आखिरी तारीख तक नि:शुल्क गेहूं व चावल के साथ एक किलो चना मिलता है। अगस्त में चना वितरण न होने के कारण सितंबर में एक साथ दो किलो चना बाटा जा रहा है।
विज्ञापन

18 रुपये के आसपास होगा दाम
जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि अक्तूबर से सब्सिडी पर चीनी वितरण शुरू हो जाएगा। एक राशन कार्ड पर केवल एक किलोग्राम चीनी मिलेगी। एक किलो चीनी के दाम लगभग 18 रुपये रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed