{"_id":"6956b5e0c54afc803b0ed4e4","slug":"antibiotic-drug-from-meerut-firm-found-substandard-meerut-news-c-14-mrt1067-1070039-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ की फर्म की एंटीबायोटिक दवा जांच में मिली अधोमानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ की फर्म की एंटीबायोटिक दवा जांच में मिली अधोमानक
विज्ञापन
जांच में दो दवाएं मिलीं अधोमानक, कोर्ट में वाद दायर
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। मेडिकल स्टोर से लिए गए दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट चौकाने वाली है। मेरठ की एस्ट्रोम फार्मास्युटिकल की एंटीबायोटिक दवा कॉमसेफ-ओ टेबलेट और आगरा के सेफकॉन लाइफ साइंसेज की पशुओं की दवा रेको टीआर बोलस की रिपोर्ट अधोमानक आई है। इन दोनों कंपनियों के मालिकों के खिलाफ औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने सीजेएम कोर्ट बलिया में वाद दायर किया है।
औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने बताया कि मई 2025 में रानीगंज बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से मेरठ की एस्ट्रोम फार्मास्युटिकल की एंटीबायोटिक दवा कॉमसेफ-ओ टेबलेट और आगरा के सेफकॉन लाइफ साइंसेज की पशुओं की दवा रेको टीआर बोलस के नमूने लिए थे। जांच रिपोर्ट में ये अधोमानक पाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर सीजेएम कोर्ट में कंपनी के मालिक पर वाद दायर कर किया गया है। बताया कि अगस्त 2025 में सुंदरम चिकित्सालय नगरा से पटना की ग्लोरिअस फार्मास्युटिकल कफ सिरप डेक्सकॉफ व इसी कंपनी का कफ सिरप गोलप्रिल जांच में मिथ्याछाप मिली है। इसकी विवेचना की जा रही है।