{"_id":"690b8af234d7d801be0bf3ad","slug":"anti-social-elements-create-ruckus-in-hospital-threaten-to-kill-doctor-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110307-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अस्पताल में असामाजिक तत्वों का उत्पात, डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अस्पताल में असामाजिक तत्वों का उत्पात, डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
नशे में धुत होकर पहुंचे आरोपियों ने की गाली-गलौज, कर्मचारियों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के जैन मिलन अस्पताल परिसर में बुधवार को असामाजिक तत्वों ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी और शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को धमकाया। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना से अस्पताल में दहशत का माहौल है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड निवासी डॉ. अरुण भारद्वाज लंबे समय से सरधना-बिनौली रोड स्थित जैन मिलन अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में कुछ असामाजिक तत्व गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकले।
शाम को आरोपी शराब की बोतल लेकर नशे में धुत्त होकर अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों से डॉक्टर के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर डॉक्टर अरुण भारद्वाज व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।