{"_id":"62e8339aea63e628937f19a1","slug":"anti-social-elements-broke-the-stone-slabs-of-the-tombs-uproar-modipuram-news-mrt5994395157","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने कब्रों के शिलापट तोड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों ने कब्रों के शिलापट तोड़े, हंगामा
विज्ञापन

- कासमपुर फाटक के पास कब्रिस्तान में हुई घटना पर रोष जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कासमपुर फाटक के पास स्थित कब्रिस्तान में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने कुछ कब्रों पर लगे शिलापट तोड़ दिए। घटना की जानकारी मिलने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हंगामा कर रोष जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
क्षेत्रवासी गुलाम मोहम्मद, गुड्डू, अरशद, हसीन, इरशाद, इकराम ने बताया कि कब्रिस्तान में रजबन निवासी अरशद के दादा, बुआ और एक अन्य की कब्र है। इनकी कब्रों पर लगे शिलापट रविवार रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिए। इसका पता चलने पर रजबन और कंकरखेड़ा क्षेत्र से मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित होकर कब्रिस्तान पहुंचे और वीडियो और फोटोग्राफी करते हुए पुलिस को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने लोगों से जानकारी ली।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग यहां नशा करते हैं और जुआ तक खेलते हैं। इस बारे में पहले भी शिकायतें की गई हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उनकी ओर से एसपी सिटी विनीत भटनागर को भी फोन पर सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस कब्रिस्तान के आसपास मकान व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है।