{"_id":"5fea37b38ebc3e3e80596759","slug":"anti-social-elements-break-idgah-bourgeoisie-mawana-news-mrt5178766119","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने ईदगाह की बुर्जी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों ने ईदगाह की बुर्जी तोड़ी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम खजूरी में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से ईदगाह की बुर्जी तोड़ दी और फरार हो गए। सुबह होने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर एकत्र हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने सौहार्द का परिचय देते हुए बुर्जी की मरम्मत करा दी।
ग्राम खजूरी में असामाजिक तत्व कई बार माहौल खराब करने का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने बीती रात गांव के समीप स्थित ईदगाह की बुर्जी तोड़ दी। सुबह होने पर ग्रामीणों को इसकी खबर लगी। इस पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं, ग्राम प्रधान विनय त्यागी, भाजपा नेता विनोद शर्मा, सलीम चौधरी, रिफाकत अली, मुंशी दिलशाद, साजिद कारी, फुरकान, मुजीर, गौरव शर्मा, जितेंद्र त्यागी, मंटू ने पहल कर बुर्जी की मरम्मत करा दी। वहीं, कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। ग्राम प्रधान विनय त्यागी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता बनी रहेगी। वहीं, ग्रामीण असामाजिक तत्वों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।