फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   anti romio squard

सदर में भी नजर नहीं आए एंटी रोमियो स्क्वाएड

Sat, 20 Jan 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
anti romio squard
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 थानों के रिकॉर्ड में बने एंटी रोमियो स्क्वॉयड धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। मुख्य बाजार और चौराहों पर अभी भी मनचलों की टोलियां नजर आ रही हैं, लेकिन पुलिस नहीं दिखती। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार दोपहर साढे़ 12 से ढाई बजे तक को सदर क्षेत्र का दौरा किया। कई कॉलेजाें के आसपास का हाल जाना और छात्राओं से बात की।
विज्ञापन


भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर
दोपहर साढे़ 12 बजे कॉलेज में प्री एग्जाम की वजह से छुट्टी हो गई थी। सामने मार्केट होने की वजह से युवकों का आवाजाही थी, लेकिन पुलिस का एंटी रोमियो दस्ता कहीं भी नजर नहीं आया। कॉलेज की छात्रा सिमरन, सान्या और गीतू ने बताया कि कभी कभी रास्ते में कु छ युवक मंडराते रहते हैं। एक छात्र का तो पीछा भी किया इसके बाद उसके चाचा छोड़ने आए। छात्राओं ने कहा कि उन्हें पुलिस नजर नहीं आती। बेहतर हो कि स्कूल शुरू होने और अवकाश के वक्त पुलिस गश्त करे। प्रधानाचार्या सुमन लता ने बताया कि उनके यहां 530 छात्राएं हैं। हालांकि स्कूल के पास हनुमान चौक पर पुलिस रहती है। कॉलेज स्टाफ भी छुट्टी के वक्त बाहर खड़ा रहता है और आसपास लोगों को जमा नहीं होने देता। कालेज और गेट पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन


दिगबंर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर 
डेढ़ बजे कालेज के आसपास कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। कॉलेज की छात्रा मारिया पॉशा और मानसी मिश्रा के अनुसार कई छात्राओं को अक्सर रास्ते में चौराहे पर युवक मंडराते नजर आते हैं। दोनों छात्राएं एंटी रोमियो दस्ते के बारे में भी नहीं जानती थीं। दूर से आनी वाली कुछ छात्राओं ने बताया कि जली कोठी और रोडवेज के पास कुछ युवक घूमते रहते हैं। छात्राएं बोलीं कि रास्ते में पुलिस की गश्त होनी चाहिए। उपप्रधानाचार्य यासमीन अनवर ने बताया कि उनके यहां करीब एक हजार छात्राएं हैं। कालेज के एक तरफ थाना है। फैंटम वाले भी यहां अधिकतर घूमते हैं लेकिन सुबह कॉलेज शुरू होने और अवकाश के बाद पुलिस को रहना चाहिए। हालांकि अवकाश के बाद स्टाफ भी रोड पर खड़े होकर ध्यान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरजी के पास महिला पुलिस
दोपहर पौने तीन बजे आरजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास जरूर शक्ति मोबाइल की दो गाड़ियां खड़ी मिलीं। महिला पुलिस कर्मी यहां नजर रखे थी। कुछ युवकों से भी पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed