फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   anti-national opposing uniform civil code

Meerut News: यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध करने वाले राष्ट्र विरोधी

Sun, 02 Jul 2023 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
anti-national opposing uniform civil code
- महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शहर विधानसभा की पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान के तहत शनिवार को शहर विधानसभा की पत्रकार वार्ता का आयोजन दिल्ली रोड स्थित रेस्टोरेंट में किया गया। वार्ता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे कमल दत्त शर्मा ने केंद्र सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
कहा कि देश में जो छह दशक में नहीं हो पाया नौ साल में हो गया। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्णायक और दूरदर्शी व्यक्तित्व है। 2014 तक 12 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से हाईवे बनते थे लेकिन आज 40 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से बन रहे हैं। शिक्षा बजट तीन गुना बढ़ गया है। महिलाओं को जो सम्मान भाजपा सरकार में मिला है, कभी नहीं मिला। घर-घर जल पहुंचाने से लेकर, हर घर शौचालय बनवाए गए। 1121 लाख मीट्रिक टन अनाज गरीबों को निशुल्क दिया गया। वन नेशन वन राशन कार्ड से हर महीने साढ़े करोड़ से ज्यादा परिवार लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध करने वाले लोग राष्ट्र विरोधी हैं। ऐसे लोगों के विरोध करने से कुछ नहीं होगा। विरोध करने वाले राष्ट्रहित की नहीं राष्ट्र विरोधी बातें कर रहे हैं। कानून हर धर्म के लिए बराबर है। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि इसको लेकर शहर में जागरुकता अभियान भी चलाएंगे। महापौर ने कहा कि बेगमपुल के बाद कई दूसरे चौराहों के नाम भी बदले जाएंगे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता, संजय शर्मा, प्रवीण शर्मा, पार्षद प्रवीण अरोरा और पंकज गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed