फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anti-encroachment drive conducted in Mawana; goods seized.

Meerut News: मवाना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान जब्त

Sun, 20 Sep 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive conducted in Mawana; goods seized.
अतिक्रमण अभियान के तहत मिल रोड पर सडक किनारे बाहर निकाले गए टीन शेड को जेसीबी से तोडते हुए । (म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। कस्बे में गहराती जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रविवार को नगर पालिका व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाया। जाम को लेकर कई बार हुई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रविवार दोपहर बाद शुरू की गई यह कार्रवाई परीक्षितगढ़ बस स्टैंड से शुरू होकर बस स्टैंड पुलिस चौकी तक की गई।
प्रशासनिक टीम ने परीक्षितगढ़ बस स्टैंड से मिल रोड होते हुए भैंसा रोड पर सड़क के दोनों ओर फुटपाथ से दुकानों का सामान, प्रचार बोर्ड और बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया। इस दौरान सड़क पर बाधा बन रहे डग्गामार वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, जिससे दुकानदारों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अभियान के दौरान जब्त की गई फलों की खाली कैरेटों, ठेली, बोर्डों और कबाड़ियों के लोहे के अन्य सामान को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर पालिका परिसर भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के सफाई निरीक्षक राकेश पंवार, कर अधीक्षक अनिल कुमार यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मकुमार त्रिपाठी सहित भारी संख्या में पुलिस बल और पालिका कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा फुटपाथ या मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण अभियान के तहत मिल रोड पर सडक किनारे बाहर निकाले गए टीन शेड को जेसीबी से तोडते हुए । (म

अतिक्रमण अभियान के तहत मिल रोड पर सडक किनारे बाहर निकाले गए टीन शेड को जेसीबी से तोडते हुए । (म

अतिक्रमण अभियान के तहत मिल रोड पर सडक किनारे बाहर निकाले गए टीन शेड को जेसीबी से तोडते हुए । (म

अतिक्रमण अभियान के तहत मिल रोड पर सडक किनारे बाहर निकाले गए टीन शेड को जेसीबी से तोडते हुए । (म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed