{"_id":"6a96e74dc457ae487e07fbcd","slug":"anshul-from-baghpat-takes-first-place-in-the-under-17-boys-10m-pistol-event-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113324-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिस्तौल 10 मीटर बालक वर्ग के अंडर-17 में अंशुल बागपत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिस्तौल 10 मीटर बालक वर्ग के अंडर-17 में अंशुल बागपत प्रथम
विज्ञापन
पिलौना स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती इ० कालेज में 70वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी शूटिंग प्रति
-70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। पिलौना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी संतोष कुमार, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार व सह जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अतिथियों ने मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र जीवन और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए सभी छात्रों को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। शूटिंग कोच कपिल धामा व प्रधानाचार्य बाबू राम धामा ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के छह जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुकाबले तीन आयु वर्गों में पीप राइफल व पिस्टल श्रेणियों में आयोजित किए जा रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
प्रतियोगिता में पिस्तौल 10 मीटर बालक वर्ग के अंडर-17 में अंशुल बागपत प्रथम, अमन बागपत द्वितीय, अंशुमन मेरठ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में डोली बागपत प्रथम, आराध्या मेरठ द्वितीय, एंजल मेरठ तृतीय रही।