फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another cow died due to heat and humidity, many fell ill

गर्मी और उमस से एक और गोवंश की मौत, कई बीमार

Mon, 28 Jul 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Another cow died due to heat and humidity, many fell ill
मेरठ। परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को फिर गर्मी और उमस के चलते 11 गोवंशों की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों के द्वारा गोवंशों को कैल्शियम,मल्टीविटामिन सहित ताकत की अन्य दवाईयां चढा़ई गई उपचार के दौरान एक गोवंश की मौत हो गई। निगम अधिकारियों के द्वारा मृत गोवंश का दफनाया गया।
विज्ञापन


कान्हा उपवन गोशाला में चिकित्सकों की तैनाती के बावजूद गोवंशों की हालत लगातार बिगड़ रही है रविवार को गोशाला में पीछे की ओर बने बाडे़ में बंधी 11 गोवंशों की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों गर्मी और उमस को गोवंशों की हालत बिगड़ने का कारण मानकर चल रहे है। जमीन पर पडे़ बीमार गोवंशों खाना और पानी छोड़ चुके हैं। जानकारी पर गगोल रोड स्थिति पशु चिकित्सालय प्रभारी डा प्रियंका शर्मा पहुंची और गोशाला में तैनात चिकित्सक और पशु मित्रों के साथ मिलकर गोवंशों का उपचार शुरू किया। गोवंशों को ताकत के लिए कैल्शियम,मल्टी विटामिन फोसफौरस सहित कई दवाईयां चढाई गई। इस दौरान एक गोवंश ने दम तोड़ दिया। गर्मी और उमस के चलते लगातार हो रही मौतों के कारण निगम अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को पीछे की ओर बने बाडे़ में पंखों की संख्या बढ़ाई गई। डा प्रियंका शर्मा ने बताया कि बीमार गोवंशों को लगातार उपचार किया जा रहा है उन्हें सभी जरूरी दवाईयां दी जा रहा है अन्य बीमार गोवंशों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन




स्वामी देवर्षि अनुज ने की गोवंशों की सही देखरेख की मांग-

परतापुर के पतंजिल योगपीठ के आचार्य स्वामी देवर्षि अनुज रविवार को एक दर्जन समर्थकों के साथ कान्हा उपवन गोशाला पहुंचे और लापरवाही के कारण हुई गोवंशों की मौत पर नाराजगी व्यक्त की। स्वामी देवर्षि ने अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह से गोवंशों की ठीक से देखभाल करने की अपील करते हुए 15 सूत्रीय गोवंशों की सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed