फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another accused in the attack on the police sent to jail.

Meerut News: पुलिस पर हमले के एक और आरोपी को भेजा जेल

Wed, 17 Jun 2026 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Another accused in the attack on the police sent to jail.
ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर छुडा लिया था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव मोरना निवासी संगीन धाराओं में वांछित चल रहे राहुल के घर पर सोमवार की रात को ब्रह्मपुरी थाना से उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह अपनी टीम के साथ दबिश देने के लिए गई थी। जिस पर आरोपी राहुल के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी डंडों से पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए पुलिस के कब्जे से आरोपी छुड़ाते हुए फरार करा दिया। वहीं, पुलिस को ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पीछे हटना पड़ा था।

ब्रह्मपुरी थाना के उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह ने भावनपुर थाना पर मुख्य आरोपी राहुल सहित टीना, ज्योति, ओमवीर, सचिन, अंकित, उज्जवल, निखिल, नीरज, दीपक, हर्ष, सुनील, कृष, आशीष, वंश, सचिन, प्रदीप त्यागी, लाखन, मीतल, जगरेश, नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भावनपुर पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी राहुल की बहन टीना, पत्नी ज्योति, वंश, आशीष, लाखन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने एक अन्य नामजद आरोपी सचिन को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed