फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Annual exams will be held in CCSU from July 2nd, semester examinations from July 8th

लगी मुहर : सीसीएसयू में दो जुलाई से वार्षिक, आठ जुलाई से सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 15 Jun 2021 08:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Jun 2021 08:12 PM IST
सार

सीसीएसयू से संबद्ध काॅलेज कैंपसों में चार पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय और अंतिम वर्ष की होंगी परीक्षाएं। सेमेस्टर में छठे और पीजी में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Annual exams will be held in CCSU from July 2nd, semester examinations from July 8th
सीसीएसयू फाइल फोटो

विस्तार

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी वार्षिक की द्वितीय और तृतीय वर्ष एवं पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं दो जुलाई से होंगी। सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जुलाई से होंगी। सम सेमेस्टर में भी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


बैक, एक्स और श्रेणी सुधार वाले छात्रों की परीक्षाएं अक्तूबर के पहले सप्ताह में कराई जाएंगी। मंगलवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में ऑनलाइन हुई परीक्षा समिति की बैठक में इन बिंदुओं पर मुहर लग गई। प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं होंगी, इनके अंक लिखित परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षाएं चार पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह साढ़े सात से से नौ, दूसरी पाली दस बजे से साढ़े ग्यारह, तीसरी पाली साढ़े 12 से दो बजे और चौथी पाली की परीक्षा साढ़े तीन से से पांच बजे तक होगी। यूजी और पीजी की अंतिम वर्ष तथा जो छात्र पिछले वर्ष प्रथम वर्ष में प्रोन्नत किए गए थे उनकी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमेस्टर में यूजी में छठे सेमेस्टर एवं पीजी में चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक उनकी लिखित परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के अंक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आधार पर दिए जाएंगे। जिनकी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित नहीं हो पाई थीं उनकी केवल विषम सेमेस्टर की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी।

विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आधार पर ही सम सेमेस्टर के अंक दिए जाएंगे। एमडी और एमएस की परीक्षाएं 10 जुलाई से होंगी। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. नवीन चंद्र लोहानी, प्रो. एसएस गौरव, प्रो. विजय जायसवाल, सहायक कुलसचिव कमल कृष्ण, सहायक कुलसचिव परीक्षा सत्य प्रकाश, डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. एमके जैन, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. दिव्य नाथ, डॉ. मोनिका सिंह, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

बीएड की परीक्षाएं एक सितंबर से
बीएड की परीक्षाएं एक सितंबर से होंगी। विवि प्रशासन ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएड की परीक्षा 11 बजे से एक बजे की पाली में होगी। 

बैक-एक्स-श्रेणी सुधार की परीक्षा अक्तूबर में 
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक बैक, एक्स और श्रेणी सुधार की परीक्षाएं नहीं हुई हैं, जबकि इनके परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। इन सभी की परीक्षाएं अक्तूबर के पहले सप्ताह में होंगी। जो छात्र-छात्राएं पिछले अंकों के आधार पर प्रोन्नत हुए थे, उनकी अगर पहले पेपर में बैक थी तो प्रोन्नति में भी बैक आ गई थी। रजिस्ट्रार का कहना है कि ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रोन्नति वाले विषयों की बैक देने की जरूरत नहीं होगी। वे पहले पेपर में ही बैक देंगे, उसके नंबरों के आधार पर प्रोन्नति वाले अंक भी अपडेट हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed