फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Annu Rani of Meerut won gold for the nation in Javelin throw and Saurabh Chaudhary in shooting

मेरठ की अन्नू रानी ने जैवलिन थ्रो और सौरभ चौधरी ने शूटिंग में देश के लिए जीता गोल्ड

Wed, 04 Sep 2019 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Sep 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Annu Rani of Meerut won gold for the nation in Javelin throw and Saurabh Chaudhary in shooting
अन्नू रानी और सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
चेक रिपब्लिक में आयोजित कालाड्नो अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो में मेरठ के अन्नू रानी ने स्वर्ण पदक जीता है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि एथलेटिक्स में पारुल व प्रियंका के बाद मेरठ की एक और बेटी अन्नू रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में 61.80 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन


26 वर्षीय अन्नू रानी भारत की अकेली ऐसी एथलिट हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन थ्रो के टेक्निकल इवेंट में अपना विशेष स्थान बनाया है। अन्नू रानी सरधना के बहादुरपुर गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एशिया की सबसे ऊंची चोटी फतेह करने वाला रिहान बना सहारनपुर का पहला पर्वतारोही, अब है ये सपना
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात है अन्नू वर्ल्ड चैंपियनशिप में जगह पक्की कर चुकी हैं। वो एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में भी देश को पदक दिला चुकी हैं। सचिव अनु कुमार ने बताया कि अन्नू के इस पदक से जिले के खिलाड़ियो में बहुत उत्साह है। जिला संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, वरिष्ठ  उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने अन्नू रानी की इस स्वर्णिम  सफलता के लिए बधाई दी।

वीर शाहमल रायफल क्लब के शूटर सौरभ चौधरी ने रियो डी जिनेरियो में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप की दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित युगल स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण जीता।

रियो में मंगलवार को आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप की दस मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कलीना गांव के किसान जगमोहन के पुत्र सौरभ चौधरी ने अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखा है, मंगलवार को हुई दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित युगल स्पर्धा में मनु भाकर के साथ अचूक निशाने लगाकर 394/400 का स्कोर बनाकर देश के लिए एक ओर पीला तमगा जीता।

यह भी पढ़ें: मेरठ की बेटियों ने नेशनल एथलेटिक्स में जीते पदक, पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण

सौरभ के पदक जीतने पर कोच अमित श्योराण ने कहा कि उसका शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह ओलंपिक में भी देश के लिए तमगा जीतेगा। पदक जीतने पर बिनौली के वीर शाहमल रायफल क्लब पर साथी निशानेबाजों ने खुशी मनाई। उधर सौरभ के गांव कलीना में भी परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed