फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Announcement by Rajput Utthan Sabha workers, will protest by showing black flags to Minister Sanjeev Balyal

बड़ा एलान: मंत्री संजीव बालियान को काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध, जानें- आखिर क्यों नाराज है राजपूत उत्थान सभा

Sat, 04 Nov 2023 11:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Nov 2023 11:10 PM IST
सार

Meerut News : राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री संजीव बालियान सरधना चौबीसी में पहुंचे तो काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
Announcement by Rajput Utthan Sabha workers, will protest by showing black flags to Minister Sanjeev Balyal
राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सरधना चौबीसी के रार्धना गांव में रविवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम में आ रहे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ता खेड़ा और सलावा गांव में काली पट्टी बांधकर व झंडा लेकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन


राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर सांसद का विरोध जताते हुए कहा कि वह क्षेत्र की अनदेखी कर रहे हैं। लोग बुखार से आए दिन मर रहे हैं और सांसद क्षेत्र के रार्धना में दीपावली मिलन कार्यक्रम कर रहे हैं, जो शोभा नहीं देता। कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर सांसद का विरोध किया।

विज्ञापन

सभा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रविवार को कार्यकर्ता सांसद का काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। आज तक सांसद ने बुखार पीड़ितों की सुध नहीं ली। नहीं प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र की जनता और समाज की अनदेखी की जा रही है। जिसे अब राजपूत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास

साथ ही भाजपा को चेताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐसे प्रत्याशियों को ठाकुर समाज पर थोपने का काम न करे अन्यथा पूरे यूपी में इसका अंजाम बुरा होगा। विरोध जताने वालों में संगठन अध्यक्ष डॉ. अजय सोम, ऋषिपाल, सुनील, हैप्पी, चीनू खेड़ा, अर्जुन खेड़ा, राजा, अंकुर सोम, शेखर, आकाश, मुकेश, गौरव व सुमित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed