{"_id":"6ace3bdf0fe57886970a69a7","slug":"anms-are-managing-health-services-at-ayushman-arogya-mandirs-meerut-news-c-73-1-mtd1002-109053-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर एएनएम संभाल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर एएनएम संभाल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
परीक्षितगढ़- गांव अहमद नगर बढ़ला में सीएचसी प्रभारी डॉ0 रवि शंकर शर्मा एएनएम आरती से मरीजों क
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। सीएचओ के हड़ताल पर रहने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं जारी हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर एएनएम मरीजों का उपचार करती मिलीं।
सीएचओ पिछले 16 दिनों से अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, संविदा कर्मियों के भी हड़ताल पर होने के बावजूद स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित कर्मचारी मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर खजूरी, अहमद नगर बढ़ला, अहमदपुरी, परीक्षितगढ़ देहात, आसिफाबाद, चितमान शेरपुर और गेसूपुर सहित विभिन्न सेंटरों का निरीक्षण किया गया। इन केंद्रों पर एएनएम द्वारा प्रतिदिन लगभग 20 से 30 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
सीएचओ और संविदा कर्मियों की हड़ताल के बीच नियमित एएनएम ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर मरीजों को उपचार कर रही हैं। मरीजों को उपचार मिलना स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है। कर्मचारियों की हड़ताल के बीच भी स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने की कोशिश की जा रही है ताकि ग्रामीण जनता को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलती रहे।