फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ankul Goyal is sure to become president unopposed, election will be held on General Secretary

Meerut News: अंकुल गोयल का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, महामंत्री पर होगा चुनाव

Fri, 06 Mar 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Ankul Goyal is sure to become president unopposed, election will be held on General Secretary
- हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ की चुनाव प्रक्रिया में कराए गए नामांकन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ की चुनाव प्रक्रिया में नामांकन के अंतिम दिन 15 कार्यकारिणी पदों के लिए 16 नामांकन आए। मुख्य पदाधिकारियों के सात पदों पर सिर्फ एक पद महामंत्री नीलकमल रस्तौगी के सामने धर्मेंद्र गर्ग का नाम सामने आया। इसके चलते संगठन में अब अंकुर गोयल का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है। वहीं महामंत्री पद के लिए चुनाव होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन, चुनाव अधिकारी श्याम मोहन शर्मा और राजीव गुलाटी ने बताया कि संगठन में शीर्ष पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, उप प्रधान राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अनिल आनंद, मंत्री अजय अरोड़ा, उपमंत्री अभिनव रस्तौगी भी निर्विरोध ही पद संभालेंगे। महामंत्री पद पर नीलकमल रस्तौगी और धर्मेंद्र कुमार गर्ग के बीच चुनाव होगा। ऐसे में मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए पंकज रस्तौगी, शशांक मित्तल, प्रियांक जैन, देवेंद्र कुमार, सतीश कुमार, प्रवीण भटनागर, भूमेश कुमार, राजीव मोहन गर्ग, अनिल कुमार कौशिक, अमित शर्मा, संजीव रस्तौगी, निकेश पांडेय, चंद्रकांत कोहली, विशाल रस्तौगी, संजय सक्सेना, तरुण खुराना के नाम सामने आए हैं। सदस्य के एक पद पर भी चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ से काफी संख्या में औद्योगिक इकाइयां जुड़ी हैं। इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल ने भी चुनाव को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed