फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ankit went to Saudi Arabia after completing his hotel management course from Chandigarh

Meerut News: चंडीगढ़ से होटल मैनेजमेंट के कोर्स के बाद सऊदी अरब गया था अंकित

Mon, 16 Dec 2024 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ankit went to Saudi Arabia after completing his hotel management course from Chandigarh
सरधना (मेरठ)। गुरुग्राम के क्लबों के बाहर देशी बम धमाके में शामिल गांव छुर निवासी अंकित को एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। अंकित के पिता राजबीर ने बताया कि धमाके के मामले में अंकित को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जिस समय गुरुग्राम में धमाके हुए उस समय वह कंकरखेड़ा की न्यू सैनिक काॅलोनी में मौजूद था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अंकित बेकसूर है। साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है। बताया कि अंकित ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। जिसमें वह करीब चार साल सऊदी अरब में नौकरी करके आया है। सऊदी में कंपनी के किसी कर्मचारी से मारपीट के मामले में वह दस दिन तक जेल में भी रहा है। हालांकि, इस दौरान वह लगातार नौकरी करता रहा। चार वर्ष के वीजा का समय पूरा हाेने के बाद वह घर पर आया था। मेरठ में रहकर साइड बिजनेस करना चाहता था। बिजनेस करने के बाद वह फिर से सऊदी अरब जाने की तैयारी कर रहा था। बीते 10 दिसंबर को गुरुग्राम में हुए धमाके के दौरान अंकित मेरठ में ही मौजूद था। उस समय की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। बिजनेस शुरू करने के लिए अपने पिता के नाम पर गाड़ी फाइनेंस कराने वाला था। आरोप है कि इस मामले में एसआईटी ने अंकित को गलत गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed