{"_id":"6a9265f871c34e72d6078f78","slug":"ankit-balyan-murder-case-bholu-shahpuriya-has-a-long-list-of-crimes-to-his-name-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंकित बालियान हत्याकांड: हत्या से रंगदारी तक, अपराध की लंबी फेहरिस्त वाला है भोलू; गोगी गैंग से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बालियान हत्याकांड: हत्या से रंगदारी तक, अपराध की लंबी फेहरिस्त वाला है भोलू; गोगी गैंग से कनेक्शन
Sat, 29 Aug 2026 03:34 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 29 Aug 2026 03:34 PM IST
सार
हरियाणवी गायक अंकित की हत्या के बाद भोलू शाहपुरिया एक बार फिर सुर्खियों में है। भोलू शाहपुरिया अपराध की लंबी फेहरिस्त वाला है। उसका नाम गोगी गैंग से जुड़ा है। हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों में आरोपी रहा है।
विज्ञापन
अंकिता बालियान हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में गायक अंकित बालियान की हत्या की सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के बाद सोनीपत के शाहपुर निवासी राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया एक बार फिर सुर्खियों में है। भोलू का नाम पहले से ही अपराध की दुनिया में चर्चित रहा है। हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में उसकी संलिप्तता बताई जाती है। हरियाणा पुलिस की ओर से उस पर इनाम घोषित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
भोलू शाहपुरिया को कुख्यात गोगी गैंग से जुड़ा बताया जाता है। पुलिस रिकॉर्ड और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।

गैंग से जुड़कर बढ़ाया आपराधिक नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, भोलू का नाम गोगी गैंग से जुड़ने के बाद अपराध जगत में और प्रमुखता से सामने आया। गैंग से जुड़े बदमाशों पर हत्या, रंगदारी और अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। भोलू भी इसी नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बताया जाता है। सोशल मीडिया पर भी उसके नाम से कई तरह की पोस्ट और दावे सामने आते रहे हैं।

पुलिस ने घोषित कर रखा था इनाम
भोलू शाहपुरिया को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से इनाम घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखती रही है। हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में नाम सामने आने के कारण वह पुलिस के रडार पर रहा है।

सोशल मीडिया पर भी दिखाता रहा दबदबा
भोलू का नाम केवल पुलिस रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह अपनी कथित गैंग गतिविधियों और आपराधिक छवि को लेकर चर्चा में रहा है। अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट सामने आने से उसका नाम फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर किए गए दावों की पुलिस स्तर पर पुष्टि और उनकी वास्तविक भूमिका की जांच अभी जारी है।

कनाडा में बैठकर तो नहीं करा रहा वारदात, भोलू पर भी पुलिस की नजर
पुलिस को जानकारी मिली है कि भोलू कनाडा भी भाग गया था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि कहीं भोलू कनाडा में बैठकर ही अंकित बालियान की हत्या की वारदात को अंजाम तो नहीं दिला रहा। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। भोलू के संपर्कों और उसके साथ जुड़े लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अब मासूम शर्मा को हत्या की धमकी
शामली में गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। अब अंकित बालियान 005 के नाम से बनाई गई एक आईडी से वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर अंकित को गाली देने की बात कहते हुए उसकी हत्या का दावा करता है और इसके बाद मासूम शर्मा को निशाना बनाने की बात कहता नजर आ रहा है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस और एसटीएफ ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर आईडी के फर्जी होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया, फर्जी आईडी किस डिवाइस से संचालित की गई और इसके पीछे किसकी भूमिका है।
अंकित के करीबी रहे हैं मासूम शर्मा
मासूम शर्मा हरियाणवी संगीत जगत का चर्चित नाम हैं और अंकित बालियान के भी करीबी बताए जाते रहे हैं। ऐसे में अंकित की हत्या के बाद उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर मासूम शर्मा को धमकी देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हालांकि वीडियो में किए गए दावों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, आईडी की जानकारी और वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की डिजिटल गतिविधियों को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वीडियो की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा स्पष्ट हो सकेगी।
परिवार की मदद के नाम पर क्यूआर कोड से पैसे मांगने लगे
अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उसके परिवार की मदद के नाम पर भी पोस्ट डालनी शुरू कर दी हैं। पोस्ट में क्यूआर कोड साझा कर लोगों से 200 से 300 रुपये तक भेजने की अपील की जा रही है। पोस्ट में रक्षाबंधन का हवाला देते हुए अंकित के परिवार की आर्थिक मदद करने की बात कही जा रही है। हालांकि अंकित के परिवार ने इस तरह की किसी अपील की जानकारी होने से इनकार किया है। इससे सोशल मीडिया पर मदद के नाम पर फर्जीवाड़े की आशंका भी गहरा गई है।

पुलिस खंगाल रही फर्जी आईडी और क्यूआर कोड
पुलिस अब दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। एक ओर फर्जी आईडी से वायरल धमकी भरे वीडियो का डिजिटल स्रोत तलाशा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर परिवार की मदद के नाम पर जारी किए गए क्यूआर कोड और पोस्ट डालने वालों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने या आर्थिक ठगी करने की कोशिश तो नहीं की जा रही।