फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anju Gupta and outgoing chairman Reema Sharma nominated from BJP

Meerut News: भाजपा से अंजू गुप्ता और निवर्तमान चेयरमैन रीमा शर्मा ने किया नामांकन

Tue, 25 Apr 2023 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Anju Gupta and outgoing chairman Reema Sharma nominated from BJP
दौराला। दौराला नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए आखिरी दिन निवर्तमान चेयरमैन रीमा शर्मा और भाजपा से प्रत्याशी अंजू गुप्ता ने नामांकन किया। भाजपा ने देर रात दौराला से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद प्रधान की भाभी अंजू गुप्ता को भाजपा का प्रत्याशी बनाया। सोमवार को अंजू गुप्ता ने दौराला नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। नामांकन में पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप, मंडल अध्यक्ष रवि बटजेवरा, संजय नामदेव, पीयूष गुप्ता आदि शामिल रहे। इसके अलावा वर्तमान चेयरमैन रीमा शर्मा ने भी निर्दलीय के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उनका कहना है कि पिछले पांच साल में जो काम किया है, उससे भी ज्यादा इस बार काम करेंगे। वहीं, अंजू गुप्ता का कहना है कि उन्हे दौराला की पहचान पूरे देश में करानी है। वह समाजसेवी के रूप में काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed