फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anjali Pal was welcomed after returning from winning the gold medal

स्वर्ण पदक जीतकर लौटी अंजलि पाल का किया स्वागत

Thu, 07 Aug 2025 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Anjali Pal was welcomed after returning from winning the gold medal
दौराला- हाईवे पर अंजलि का स्वागत करते भाजपाई। स्रोत : स्वयं
दौराला। नेपाल में 3 अगस्त को आयोजित इंटरनेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से एथलीट अंजलि पाल अटेरना ने 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। बृहस्पतिवार को हाईवे पर अंजलि पाल का जगह-जगह स्वागत किया गया। दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मनिंदर विहान ने उन्हें अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भेंट की। अंजलि ने देहात की बेटियों को संदेश दिया कि वह अपनी प्रतिभा को दबाकर न रखे, बल्कि उस प्रतिभा के जरिए देश का नाम रोशन करें और कॅरिअर भी बनाएं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल, हितेश पाल, नीरज डागर, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed