फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Animals will get plenty of fodder, farmers will get improved seeds

Meerut News: पशुओं को मिलेगा भरपूर चारा, किसानों को मिलेगा उन्नत बीज

Mon, 01 Dec 2025 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Animals will get plenty of fodder, farmers will get improved seeds
राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में बीज बुवाई करते कर्मी स्रोत संवाद
(अमर उजाला पड़ताल)
विज्ञापन

राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में बीज और चारा बुवाई का कार्य लक्ष्य के नजदीक


रविंद्र चौहान
हस्तिनापुर। कस्बे में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बुवाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे यहां पर मौजूद मवेशियों को भरपूर चारा मिलेगा और किसानों को उन्नतशील बीज मिलेंगे।
ऐतिहासिक नगरी में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के लिए सरकार ने कुल 487.58 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की थी। सरकार का उद्देश्य था कि यहां पर हरियाणा नस्ल के गोवंश और मुर्रा नस्ल के भैंसवंश को तैयार किया जा सके। गत महीने के अगस्त और सितंबर महीने में बाढ़ आने के कारण कृषि प्रक्षेत्र क्षेत्र में पानी पहुंचने से चारे की फसल नष्ट हो गई थी। इसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में इस सीजन में बीज और चारे की बुवाई का समय निर्धारित करते हुए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने यहां पर बीज बुवाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यहां पर संसाधनों को भी बढ़ाया जा रहा है। इस बार समय से बीज और चारे की बुवाई होने से न सिर्फ यहां पर मौजूद पशुओं को भरपूर चारा मिलेगा बल्कि यहां पर तैयार होने वाले उन्नतशील बीज भी प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर किसानों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र की भूमि की स्थिति

कस्बे के राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में अभी तक की गई बुवाई के आंकड़े इस प्रकार हैं।

कुल भूमि 1218.95 एकड़

75 एकड़ में जई चारे की बुवाई

520 एकड़ में जई बीज की बुवाई

50 एकड़ में बरसीम चारे की बुवाई

250 एकड़ वन जंगल के लिए आरक्षित

115 एकड़ में ऑफिस, कार्यालय, डेरी, बाग, सड़क और नाली और आवास आदि बने हैं।

25 हेक्टेयर भूमि को नेपियर ग्रास के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसके लिए नर्सरी में बीज तैयार किया जा रहा है।


राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में गाय भैंस की स्थिति

राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में कुल 460 पशु हैं। इनमें 310 हरियाणा नस्ल के गोवंश और 150 मुर्रा नस्ल की भैंसें हैं।


चारा और बीज बुवाई का कार्य पूर्ण
बीज और चारे की फसल का जो लक्ष्य विभाग द्वारा दिया गया था वह पूर्ण कर लिया गया है। यहां पशुओं की भी विशेष देखभाल की जा रही है। जिनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। -अर्जुन सिंह, प्रबंधक, राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र, हस्तिनापुर

राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में बीज बुवाई करते कर्मी स्रोत संवाद

राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में बीज बुवाई करते कर्मी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed