फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Animals found suffering from hunger and thirst during inspection

Meerut News: निरीक्षण के दौरान भूख-प्यास से तड़पते मिले पशु

Fri, 19 May 2023 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Animals found suffering from hunger and thirst during inspection
परीक्षितगढ़। नगर वासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर गावड़ा मार्ग स्थित करोड़ों की लागत से बनी कान्हा गोशाला में पशुओं का चारा नहीं मिलने व गंदगी के अंबार लगे होने की शिकायत की थी। बृ़हस्पतिवार को एडीएमई व एसडीएम मवाना औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पशु भूख-प्यास से तड़पते मिले। अधिशासी अधिकारी को पशुओं के चारे की व्यवस्था करने और मेन गेट पर गंदगी हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कान्हा गोशाला में पशुओं को चारा नहीं दिया जा रहा था। नगर की सड़कों पर आवारा पशुओं भी घूमते रहते हैं लेकिन नगर पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। गोशाला के मेन गेट पर कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू की शिकायत नगरवासियों ने सीएम पोर्टल पर की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को एडीएमई अमित कुमार और एसडीएम मवाना अखिलेश यादव कान्हा गोशाला पहुंचे। इस दौरान पशु भूख-प्यास से तड़प रहे थे। उन्होंने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को तत्काल पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने, गर्मी के चलते दो दिन में पशुओं को स्नान कराने, सही रख रखाव रखने और गंदगी हटाने के निर्देश दिए। गोशाला में ओपन जिम का निर्माण कराया गया था लेकिन गंदगी के कारण लोगों ने वहां आना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

इनसेट
गोशाला के बराबर में है सीएचसी
गोशाला के बराबर में स्थित सीएचसी पर प्रतिदिन सैंकड़ों मरीज उपचार कराने आते है लेकिन गोशाला के मेन गेट पर गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के कारण चिकित्सकों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गावड़ा मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, जिससे गुजरने वाले राहगीरों को भी भयंकर दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed