फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Animal service center will open in village Mahadev, process of land transfer started

गांव महादेव में खुलेगा पशु सेवा केंद्र, भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

Thu, 28 Aug 2025 05:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
Animal service center will open in village Mahadev, process of land transfer started
सरधना। विकास खंड के गांव महादेव में नवीन पशु सेवा केंद्र स्थापित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार इस केंद्र के लिए 1500 वर्ग मीटर भूमि मुख्य मार्ग के किनारे पशुपालन विभाग के नाम हस्तांतरित की जानी है।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार की तरफ से पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि यह प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी सरधना से समन्वय स्थापित कर भूमि का चिह्नांकन एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराई जाए। यह पशु सेवा केंद्र क्षेत्र के पशुपालकों के लिए उपयोगी साबित होगा, जिससे उन्हें समय पर चिकित्सा, परामर्श एवं अन्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। यह पशु सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्र में पशु चिकित्सा, टीकाकरण, आहार सलाह और अन्य देखरेख सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed