फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Animal remains found in Bhavanpur, Hanuman Chalisa read in police station

भावनपुर में पशु अवशेष मिले, थाने में पढ़ी हनुमान चालीसा

Fri, 11 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Animal remains found in Bhavanpur, Hanuman Chalisa read in police station
भावनपुर में पशु अवशेष मिले, थाने में पढ़ी हनुमान चालीसा
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर के स्याल गांव के जंगल में बृहस्पतिवार को पशु अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने पशु के अवशेष थाने में रखकर हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी। एसपी देहात व सीओ समेत कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंचा गया। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर जांच कराई गई। जांच में गोवंश के अवशेष की पुष्टि के बाद पुलिस ने अपनी तरफ से अज्ञात के खिलाफ गोकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बजरंग दल के गो सुरक्षा दल प्रमुख ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
स्याल गांव के जंगल में नंगला साहू निवासी ईसा अली के ईंख के खेत में पशु अवशेष की सूचना मिलते ही सुबह 8 बजे भावनपुर पुलिस पहुंच मौके पर गई। तभी बजरंग दल के गो सुरक्षा दल प्रमुख महेंद्र फौजी ने गोकशी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर और कार्यकताओं में बहस हो गई। इसी बीच एक पशु की कटी गर्दन लेकर बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया। एसपी देेहात केशव कुमार, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थाने में हंगामा करने वालों में बजरंग दल के प्रशांत शर्मा, बंटी बजरंगी, शुभम, आकाश, कृष्णा, अमन चौहान और सूर्या अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

वकील की ट्यूबवेल में मिले तीन बोरे
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नंगला साहू गांव निवासी वकील की ट्यूबवेल में भी पशुओं के अवशेष से भरे तीन बोरे मिले हैं। इनके नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। वकील को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में वकील ने बताया कि गांव रंजिश के तहत उनकी ट्यूबवेल में बोरे रखे गए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में चल रहा था मिनी कमेला, 135 किलो मीट पकड़ा
संवाद न्यूज एजेसी
मेरठ। लिसाड़ीगेट में पिलोखड़ी पुल के पास मकान में ही मिनी कमेला चलता पकड़ा गया। बृहस्पतिवार तड़के ही पुलिस ने रशीद के मकान पर छापा मार 135 किलो मीट,औजार और रस्सी बरामद की। मीट के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। आरोपी रशीद और उसके साथी आसिफ को के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह ने ने टीम के साथ मकान पर छापा मारा तो पुलिस देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed