{"_id":"6702f4503e077cd46a0831d4","slug":"animal-husbandry-department-employee-dies-due-to-collision-with-vehicle-meerut-news-c-26-1-sal1002-129561-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वाहन की टक्कर लगने से पशुपालन विभाग के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वाहन की टक्कर लगने से पशुपालन विभाग के कर्मचारी की मौत
Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात गांव काबड़ौत पुल के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय पशुपालन विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पुलिस में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भिक्का माजरा निवासी रामकुमार जिला रामपुर में पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती वहां के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में थी। शनिवार को वे रामपुर से सरकारी कार्य से मेरठ आए थे। वहां से वे अपने गांव पहुंचे। इसके बाद देर रात में करीब 11 बजे वह बाइक से मेरठ जा रहे थे। रास्ते में काबड़ौत पुल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पशुपालन विभाग के परिचय पत्र से उसकी पहचान हुई और उस पर लिखे मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद परिजन शामली पहुंचे। मृतक के पुत्र रोहित की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजनों के मुताबिक मृतक के पत्नी, तीन पुत्र व एक पुत्री है। इनमें सबसे बड़े पुत्र रोहित की शादी हो चुकी है। कर्मचारी की मौत होने से परिजनों में गम का माहौल बना है।