{"_id":"6844a71e9c4a90ad400fd5f2","slug":"animal-blood-flowed-in-the-drains-bjp-leaders-created-a-ruckus-meerut-news-c-72-1-smrt1021-134980-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों में बहा पशुओं का खून, भाजपा नेताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों में बहा पशुओं का खून, भाजपा नेताओं का हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के सरायलाल दास सेठ वाली गली में पशुओं का खून नालियों में बहने पर लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से फोन पर बात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सेठों वाली गली में मिश्रित आबादी है। शनिवार शाम ईद पर कुछ परिवारों ने अपने घरों में कुर्बानी की तो नालियां खून से लाल हो गईं। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे कमलदत्त शर्मा को दी। कमल दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे। एसएसपी के निर्देश पर देहली गेट थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान कमलदत्त शर्मा ने कहा कि यह बांग्लादेश नहीं है, उत्तर प्रदेश है। यहां भाजपा की सरकार है और कानून का राज है। ऐसी मनमानी और अवैध कटान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, गौरव शर्मा, रितिक गुप्ता मोहित आदि रहे।