फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anil Dujana's bail application rejected, court confesses serious offense

अनिल दुजाना की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने माना गंभीर अपराध 

Sat, 23 Nov 2019 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Anil Dujana's bail application rejected, court confesses serious offense
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जेल में बंद कुख्यात अनिल दुजाना की जमानत अर्जी को स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण इरफान कमर ने गंभीर अपराध पाते हुए खारिज कर दिया। सरकारी वकील सिराजुद्दीन अलवी ने बताया कि अनिल दुजाना पर गौतमबुद्धनगर के कसाना थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है। 

विज्ञापन


इसके तहत वह जिला कारागार में बंद था।  प्रशासनिक कार्रवाई के चलते उसे महाराजगंज जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया था। इस दौरान उस पर बंदी व आरक्षी से मिलकर मोबाइल पर मेसेज भेजकर अवैध वसूली के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन


जांच के बाद उस पर भ्रष्टाचार निवारण व धारा 84 कारागार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अनिल दुजाना पर उपरोक्त धाराओं में न्यायिक रिमांड बनाए जाने के बाद आरोपी ने जमानत अर्जी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस पूछताछ में अनिल उर्फ तोता ने बताया था कि वह अनिल दुजाना का शार्प शूटर है। उसकी पकड़ जिला कारागार तक है। उसने बताया था कि श्याम नाम का सिपाही महाराजगंज में तैनात है। 


अरविंद बलिया कारागार में है। दोनों हमारी मदद करते हैं। मोबाइल के माध्यम से चैट करके पैसा मंगाते हैं। उन्होंने चेक के फोटोग्राफ भी मोबाइल में दिखाए। अनिल दुजाना पर तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह शातिर अपराधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed