{"_id":"6a0738dbfa19d82c8503c701","slug":"angry-over-a-love-affair-a-father-attempted-to-murder-his-daughter-stabbing-her-five-times-her-condition-critical-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1189504-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी पर छुरे से किए ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी पर छुरे से किए ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक
विज्ञापन
दो दिन पहले बिना बताए कहीं चली गई थी युवती, पिता को मिली थी प्रेमी के साथ जाने की जानकारी
शुक्रवार सुबह ही घर लौटी थी, तभी आरोपी ने मीट काटने वाले छुरे से कर दिया हमला
रुहासा गांव में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात, आरोपी पिता पुलिस हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने सामाजिक मान-मर्यादा की दुहाई देते हुए अपनी ही 20 वर्षीय बेटी पर छुरे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पिता अल्ताफ ने अपनी पुत्री तैयबा पर मीट काटने वाले छुरे से पांच प्रहार किए जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी अल्ताफ पहले मीट बेचने का काम करता था और वर्तमान में मजदूरी करता है। उसकी बेटी तैयबा दो दिन पहले बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। अल्ताफ को सूचना मिली थी कि वह अपने प्रेमी के साथ गई है जिससे वह काफी गुस्से में था। वह बेटी की तलाश में जुटा था लेकिन सामाजिक मान-मर्यादा के कारण उसने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही तैयबा वापस घर लौटी, अल्ताफ ने घर में रखे छुरे से उस पर हमला बोल दिया। तैयबा के सीने, पेट, चेहरे और हाथों पर छुरे के गहरे जख्म आए हैं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों ने वारदात की सूचना दौराला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने घायल युवती को तत्काल सीएचसी दौराला पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पहले भी प्रेमी के साथ जा चुकी थी युवती
घटना के पीछे का प्रेम प्रसंग एक ही संप्रदाय के अलग-अलग जातियों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एहतियात के तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। युवती पहले भी अपने प्रेमी के साथ जा चुकी थी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने गांव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में वारदात की वजह बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराजगी सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं होती है, तो पुलिस अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और युवती का उपचार जारी है।