{"_id":"604492521320a83a4a3855b8","slug":"angry-family-jammed-commotion-fornot-opening-robbery-in-saraf-s-house-in-meerut-accusations-of-indecency-on-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सराफ के मकान में डकैती न खुलने से नाराज परिवार ने जाम लगाया, हंगामा, इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सराफ के मकान में डकैती न खुलने से नाराज परिवार ने जाम लगाया, हंगामा, इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप
Sun, 07 Mar 2021 02:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:14 PM IST
सार
- इंस्पेक्टर ने परिवार की महिलाओं को थाने लाकर की अभद्रता
- सूचना पर पहुंचे भाजपा और प्रसपा कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा
- इंस्पेक्टर नौचंदी को हटाए जाने की मांग पर अड़े भाजपा नेता
विज्ञापन
हंगामा करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में 72 दिन पहले शास्त्री नगर के एल-ब्लॉक स्थित विष्णु ज्वेलर्स के मालिक तेजपाल वर्मा के यहां हुई डकैती का खुलासा न होने से नाराज परिवार की महिलाओं ने रविवार सुबह क्षेत्र में जाम लगा दिया। मामला उस समय बिगड़ गया जब पुलिस अफसरों से मिलवाने का आश्वासन देकर महिलाओं को नौचंदी थाने ले आई।
आरोप है कि यहां इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और उनके मोबाइल छीन लिए। पुलिस के व्यवहार से महिलाएं बुरी तरह डर गई और रोने लगीं, देखते ही देखते थाने में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता अरुण वशिष्ठ, पार्षद राजेश रुहेला, राजेश निगम सहित काफी कार्यकर्ता नौचंदी थाने आ गए।
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की मेरठ में किसान महापंचायत: पश्चिम में आज चौथी बार किसानों का मिजाज भापेंगी कांग्रेस महासचिव
विज्ञापन
प्रसपा नेता शेंकी वर्मा और जीतू नागपाल भी परिवार के साथ दिखे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध जता दिया। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। हंगामे की सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद कुमार, सीओ सिविल लाइन देवेश शर्मा मौके पर आ गए और नाराज भाजपाइयों की मान-मनौव्वल में जुट गए।
परिवार की महिलाओं का कहना था कि 72 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं और पुलिस घटना का कोई खुलासा नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार अफसरों से मिलना चाहता है तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता। उल्टा थाने लाकर पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता की जाती है। उन्हें टॉर्चर किया जाता है।
उन्होंने इंस्पेक्टर पर अभद्र भाषा का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस बीच एसीएम सिविल लाइन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर ही भाजपा नेताओं ने एसएसपी से फोन पर बात की और इंस्पेक्टर को हटाए जाने की मांग पर अड़ गए। पीड़ित परिवार का कहना था कि जिस परिवार के साथ इतनी बड़ी घटना हुई, पुलिस उस परिवार को मदद करने के बजाय टॉर्चर कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/