फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angry bride in Meerut

दूल्हे ने नहीं छुए थे सास-ससुर के पैर, दुल्हन हुई नाराज

Wed, 30 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 30 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Angry bride in Meerut
माता-पिता को सम्मान नहीं मिलने पर एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात मनाने के बाद मंगलवार दोपहर को दुल्हन मानी तो शादी हुई। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हाईवे स्थित एक रिसोर्ट में सोमवार रात शादी थी। लड़का आईएएस है और जम्मू-कश्मीर में तैनात है। युवती भी एक अधिकारी की बेटी है। शादी के दौरान जब दूल्हे का दुल्हन के माता-पिता से सामना हुआ तो दूल्हे ने उनके पैर नहीं छुए। इस पर दुल्हन माता-पिता का अपमान सहन नहीं कर पाई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


उधर, दूल्हे ने भी फेरों में बैठने से इनकार कर हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों ओर से काफी गहमा-गहमी हुई और बारात लौट गई। मंगलवार सुबह 10 बजे लड़की पक्ष ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। सूचना पर सब इंसपेक्टर पवन कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा हुआ। बाद में लोगों के समझाने पर युवती राजी हो गई और दोपहर में शादी हुई। सब इंस्पेक्टर पवन कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed